DniNews.Live

अम्बेडकरनगर में मधुमक्खियों का हमला, दो बहनें गंभीर घायल:जिला अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले का एक मामला सामने आया है, जिसमें दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी 24 वर्षीय शिवांगी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंशिका शुक्रवार देर शाम खेत से सरसों लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले एक बाग के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से दोनों बहनें घबरा गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। मधुमक्खियों के डंक से परेशान दोनों बहनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का इलाज चल रहा है और अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बागों में मधुमक्खियों के बढ़ते खतरे को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *