लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आ गया। आज शनिवार को ईद मनाई जाएगी। 30 रमजान को ईद के चांद की तस्दीक हुई। धर्मगुरुओं ने बादलों में छिपे चांद को दूरबीन से देखा। चांद नजर आने के साथ ईदगाह ऐशबाग समेत सभी मस्जिदों में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा- गुरुवार 29 रमजान के दिन चांद नहीं दिखा था, इसलिए शुक्रवार यानी 30 रमजान को चांद की तस्दीक की गई है। नमाज के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। सड़क पर इबादत करने की कोशिश न करें। मौलाना ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। 2 तस्वीरें देखिए… ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10 बजे नमाज होगी मौलाना ने बताया- ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10:00 बजे नमाज होगी। समय से पहले पहुंचे और नमाज अदा करें। इसके अलावा अपने मोहल्ले की मस्जिदों और शहर की ईदगाहों के अंदर नमाज़ पढ़ें। ईद की नमाज से पहले सभी लोग फितरा अदा करें। गरीबों और जरूरतमंद लोगों की दिल से मदद करें। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करें। ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करें। प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हो रही है। साथ ही संवेदनशील इलाकों की लगातार सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ प्रशासन से सहयोग की अपील की है। काली पट्टी बांधकर अदा की गई अलविदा की नमाज लखनऊ में शुक्रवार को अलविदा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में हुई। इरान-इजराइल के बीच चल रहे जंग के विरोध में बड़ा इमामबाड़ा में हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी गई। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की गई। बता दें कि पिछले शुक्रवार को भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई थी, लेकिन 19 मार्च को चांद न दिखने की वजह से आज, 20 मार्च को ईद नहीं मनाई गई। आज फिर से अलविदा की नमाज अदा की गई। ……………………………….. संबंधित खबर पढ़िए… 1.ईद को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट: 14 कंपनी PAC समेत भारी पुलिस बल तैनात, CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी ईद-उल-फितर के मद्देनजर लखनऊ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक तैयारियां की हैं। शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से ईद संपन्न कराने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 2. ईद पर बदला रहेगा पुराने लखनऊ का ट्रैफिक:21 मार्गों का डायवर्जन प्लान जारी, यहां देखिए बदले हुए रास्ते लखनऊ में ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाती रही है। नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन सुबह 6 बजे से आवश्यकतानुसार नमाज समाप्ति तक लागू रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply