किन्नर बनकर महिलाएं कर रही थीं चोरी:पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, मोबाइल और नगदी बरामद

मऊ पुलिस ने किन्नर बनकर चोरी करने वाले एक गैंग को पकड़ा है। घोसी थाना पुलिस ने आज बुधवार को धरौली मोड़ हाईवे के पास से चार महिलाओं और उनके ई-रिक्शा चालक साथी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह घरों में बच्चा पैदा होने पर नेग लेने के बहाने चोरी और ठगी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में नाजमा, निमकी उर्फ निन्हकी, तरन्नु उर्फ तराना और नूरजहां शामिल हैं, जो सभी गोफा, घोसी, मऊ की निवासी हैं। इनके साथ ई-रिक्शा चालक संजय कुमार भी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5200 रुपये नकद, एक लाल रंग का एंड्रॉइड मोटोरोला मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। आरोपियों ने 6 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे टकटेउआ रामपुर, घोसी में पुष्पा सिंह के घर से सोने की झुमका चोरी करने की बात कबूल की। पुष्पा सिंह के घर बच्चा पैदा होने पर ये नेग लेने के बहाने घुसे थे और चोरी को अंजाम दिया। अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने चोरी की झुमका अमिला क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान पर बेची थी। बरामद रुपए उसी बिक्री की शेष राशि है। उन्होंने अपने गिरोह के माध्यम से गांवों में जाकर महिलाओं से ठगी और चोरी की कई अन्य घटनाओं को भी स्वीकार किया। इस संबंध में थाना घोसी में पहले से ही गंभीर धाराओं में दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/9TjRyDb