DniNews.Live

सोनभद्र में सेवानिवृत्त सीएमओ से 12 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने बिना OTP या लिंक भेजे खाते से उड़ाए

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमओ) के खाते से 12 लाख रुपये उड़ा लिए। यह ठगी बिना किसी ओटीपी या लिंक भेजे की गई, जिससे पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएमओ कार्यालय परिसर निवासी सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. पी.बी. गौतम का खाता इंडसइंड बैंक की रॉबर्ट्सगंज शाखा में है। उन्होंने साइबर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 19 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे हुई। डॉ. गौतम के मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। संदेह होने पर जब वे बैंक पहुंचे और जानकारी ली, तो पता चला कि उनके खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लगभग 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। इस घटना के बाद डॉ. पी.बी. गौतम ने तत्काल साइबर क्राइम थाना रॉबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना किसी ओटीपी या लिंक के इतनी बड़ी रकम का ट्रांसफर होना जांच का विषय बना हुआ है। डॉ. पी.बी. गौतम वर्तमान में उरमौरा में अपना निजी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *