DniNews.Live

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को दी अंतिम चेतावनी:एक लाख छात्रों के परिणाम लंबित, 25 मार्च तक अंक अपलोड करने का निर्देश

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर और जौनपुर के संबद्ध महाविद्यालयों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। आंतरिक सेशनेल और वोकेशनल परीक्षाओं के अंक अपलोड न होने के कारण एक लाख से अधिक छात्रों के परिणाम लंबित हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विषम सेमेस्टर के अंक 25 मार्च तक हर हाल में अपलोड किए जाएं। ऐसा न करने पर पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई राहत नहीं मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अंकों के अपलोड को लेकर महाविद्यालयों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। हालांकि, अधिकांश महाविद्यालयों ने इन निर्देशों की अनदेखी की है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अंकों के अपलोड में हो रही इस देरी का सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है। एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के परिणाम अटके होने से उनकी आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों की होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *