DniNews.Live

सुल्तानपुर में युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश:तीन गिरफ्तार; परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की, फोन कर बाग में बुलाया था

सुल्तानपुर के बलदीराय थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय राहुल यादव का शव 18 मार्च की रात पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की मां बृजमती ने आरोप लगाया कि मोनू पांडेय (लंगड़ी बाजार), अमित मिश्र (मेदई का पुरवा, मजरे मऊ) और लाले विश्वकर्मा (दौनो) ने शाम करीब 7:30 बजे राहुल को फोन कर बाग में बुलाया। बृजमती के अनुसार, आरोपियों ने राहुल की हत्या कर शव को चिलबिल के पेड़ के सहारे शर्ट के फंदे से लटका दिया। चीख-पुकार सुनकर बृजमती अपने दूसरे बेटे विशाल और ग्रामीणों के साथ बाग में पहुंचीं, जहां उन्होंने आरोपियों को भागते देखा। घटना के बाद आरोपियों ने कथित रूप से बृजमती को फोन कर धमकी दी कि उनके बेटे को मार दिया गया है और यदि बचाना चाहती हैं तो उनके पास 10 मिनट का समय है। पुलिस ने दर्ज की हत्या की प्राथमिकी सूचना मिलने पर 112 नंबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में थानाध्यक्ष पर कार्रवाई में टालमटोल का आरोप लगा, क्योंकि आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भाजपा नेता बताए गए। हालांकि, पुलिस अधीक्षक से बातचीत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंतिम संस्कार और परिवार की मांग मृतक राहुल यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह कर दिया गया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर क्षेत्रीय विधायक ताहिर खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *