कानपुर की बड़ी ईदगाह बेनाझावर में ईद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह 8:30 बजे और दूसरी नमाज 9:30 बजे होगी। ईदगाह कमेटी का अनुमान है, दोनों शिफ्टों में मिलाकर 3 लाख से अधिक नमाजी ईद नमाज अदा करेंगे। इसी तरह से पूरे शहर की 300 से ज्यादा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जाएगी।
सड़क पर नमाज नहीं, अंदर ही करें अदा
कमेटी ने साफ अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। सभी लोग ईदगाह या मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा करें।
पहली शिफ्ट के लिए समय से पहुंचे
पहली शिफ्ट में नमाज पढ़ने वालों से कहा गया है कि वे सुबह 7:45 बजे तक ईदगाह पहुंच जाएं। इसके बाद सुबह 8 बजे बजरिया की तरफ से आने वाला रास्ता बंद कर दिया जाएगा। यह रास्ता पहली शिफ्ट की नमाज पूरी होने के बाद ही खोला जाएगा। इसके बाद दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा करने वालों को ईदगाह के भीतर भेजा जायेगा।
250 वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था
कमेटी ने भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने के लिए ईदगाह कमेटी की ओर से करीब 250 वालंटियर लगाए गए हैं। ये नमाजियों को अंदर तक पहुंचाने और व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।
शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय
बड़ी ईदगाह बेनाझावर: सुबह 8:30 बजे और 9:30 बजे
जामा मस्जिद, अशरफाबाद (जाजमऊ): सुबह 8 बजे और 9 बजे
जाजमऊ ईदगाह: सुबह 8:30 बजे
पटकापुर जामा मस्जिद: सुबह 8 बजे
मछरिया ईदगाह: सुबह 8 बजे

Leave a Reply