गोरखपुर के पीपीगंज से बाइक पर स्टंटबाजी करने का एक और विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक आगे का पहिया उठा कर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर फर्राटे से बाइक भगाते हुए नजर आया। इतने में किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह विडियो वायरल हो गया। लोगों ने गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए जमकर अपने पेज से शेयर किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीपीगंज पुलिस ने वीडियो की जांच कराई और स्टंट करने वाले युवक को हिसारत में ले लिया। इतना ही नहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान गुलरिहा थाने के अंकुर वर्मा के रूप में हुई है। वायरल वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इसे देखकर हैरान हैं तो वहीं ज्यादातर लोग से घोर लापरवाही बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी ही स्टंटबाजी से जान चली जाती है। पुलिस ने बताया कि पीपीगंज थाना अंतर्गत रायपुर गांव का एक वीडियो, जिसमें बाइक पर स्टंटबाजी की जा रही है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। और उसकी बाइक भी सीज कर ली गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply