अमेठी में रामघाट पर 125 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:ठेंगहा समिति ने पहला स्थान प्राप्त किया, सुंदर झाकियों ने मोहा मन

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा स्थित पौराणिक रामघाट पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। संत बम बम महाराज ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान 125 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया और झांकी प्रतियोगिता भी हुई। पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने सजे वाहनों में प्रतिमाएं रखकर शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन पर भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां को विदा करते दिखे। मेले के मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, भाजपा नेता मसाला, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी तिवारी, भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, प्रधान रज्जू उपाध्याय (भाऊसिंहपुर) और भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह रहे। रामघाट विकास सेवा समिति के अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने बताया कि मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में हनुमान-राम संवाद और काली माता की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। सुबह से देर रात तक चले इस आयोजन में कुल 125 मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन से पहले मां दुर्गा की झांकी यात्रा भी निकाली गई। झांकी प्रतियोगिता में बालाजी दुर्गा पूजा समिति ठेंगहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समिति ने सुंदर मंदिर रूप झांकी प्रस्तुत की, जो पूरे मेले का मुख्य आकर्षण केंद्र बनी रही। कलाकारों ने भक्ति और सृजनशीलता का अद्भुत संगम दिखाया। द्वितीय स्थान पर मां खजुरिया देवी दुर्गा पूजा समिति शुकुलपुर रही, जिनकी प्रस्तुति शिव तांडव नृत्य और राधा-कृष्ण डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, तृतीय स्थान दुर्गा पूजा समिति तारापुर को मिला। समिति के संरक्षक आशुतोष मिश्र, प्रबंधक करुणेश चंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष राधवेन्द्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री आलोक मिश्र, कथा वाचक त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, अरुण सिंह, रसिक तिवारी, संयोजक प्रभाकर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह, पुलक मिश्र और अनुराग मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय रहे। निर्णायक की भूमिका में महेंद्र एस.के. मिश्र, अभिनव पांडे और विनय पांडे उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/TyFjulk