DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पड़ोसियों ने धमकाया था, ट्रेन के आगे कूद गई पत्नी:प्रयागराज में मर्चरी पहुंचे पति ने लगाया आरोप, मनोरी रेलवे स्टेशन के पास एक दिन पहले मिली थी लाश

पूरामुफ्ती में मनौरी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम ट्रेन से कटकर जान देने वाली महिला की पहचान रीता देवी (32) के रूप में हुई। शनिवार को पति मुकेश ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। पति का आरोप है कि पड़ोसियों की धमकियों से परेशान होकर पत्नी ने यह कदम उठाया। चार बच्चों की मां थी रीता रीता देवी पूरामुफ्ती के बिहका गांव की रहने वाली थीं। पति मुकेश कार चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। शुक्रवार को मुकेश सैनी (कौशांबी) गए थे। उस वक्त घर पर सिर्फ रीता और बच्चे थे। पड़ोसियों पर धमकाने का आरोप मुकेश का कहना है कि पड़ोस के कुछ युवक अक्सर उनके परिवार से झगड़ा करते थे। गाली-गलौज और धमकी देना आम बात थी। शुक्रवार को उन्होंने रीता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रीता घर से चली गईं और वापस नहीं लौटीं। मनौरी स्टेशन पर मिली मौत की खबर रातभर तलाश करने के बाद शनिवार सुबह मुकेश मनौरी स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि शुक्रवार शाम एक महिला ट्रेन से कट गई थी। फोटो देखने पर शव रीता का निकला। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। ‘पुलिस ने सिर्फ भरोसा दिया, कार्रवाई नहीं की’ मुकेश का आरोप है कि पत्नी के लापता होने के बाद उन्होंने पूरामुफ्ती थाने में गुमशुदगी और विवाद की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। ना ही तहरीर मिली है।


https://ift.tt/gMOZHkX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *