DniNews.Live

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को पीटा, कान का पर्दा फटा; अभी जेल में रहेंगे अखिलेश दुबे

हाईकोर्ट ने रंगदारी मामले में कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा- आरोपी एक प्रभावशाली व्यक्ति है, इसलिए संभावना है कि अगर उसे रिहा किया गया, तो वह गवाहों को डरा सकता है। काकादेव में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को चौकी बुलाकर बेरहमी से पीटा, जिससे युवक के कान का पर्दा फट गया और उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। घटना के बाद पीड़ित युवक की मां ने मामले की शिकायत की। गोविंदपुर में किराए के मकान में युवक ने जान दे दी। उसका पड़ोसी महिला से विवाद हुआ था। महिला ने युवक को पीटा और पुलिस बुला ली। डर से युवक ने खुद को कमरे में बंद करके फंदे से लटक गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1ः कानपुर में तेज हवा से झोपड़ी की कच्ची दीवार गिरी:दो महिला और बच्ची घायल, एक हफ्ते में 9°C तक तापमान में गिरावट कानपुर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। रावतपुर में तेज हवा और बारिश की वजह सड़क किनारे झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें झोपड़ी में रहने वाली दो महिला व बच्ची घायल हो गई। वहीं पिछले एक हफ्ते से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था लेकिन बारिश के बाद पारा गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2ः कानपुर में हाथों में कड़ा-कलावा देख लाठी-डंडों से पीटा:बोले- तुम हिंदू हो तुमको और मारेंगे… यह उत्तम नगर नहीं है, दो पक्ष आए सामने यह दिल्ली का उत्तम नगर नहीं है और तुम हिंदू हो… हाथ में कलावा और कड़ा देख कर यह बाते कहते हुए कार सवार विशेष समुदाय दबंगो ने स्कूटी सवार दोस्तों की लाठी–डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें युवक की आंख में गंभीर रूप से चोट लग गई। इसके बाद दंबगों ने ईंट–पत्थर चलाए। शोर-शराबा सुन राहगीरों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। विवाद का कारण स्कूटी से कार में टक्कर लगना बताया जा रहा है। वहीं अराजक तत्वों ने दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की, गनीमत रही कि पुलिस फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर… 3ः पुलिस दरवाजे पर खड़ी धमकाती रही…युवक ने अंदर जान दी:कानपुर में पड़ोसी महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों को बुलाया कानपुर में किराए के मकान में युवक ने जान दे दी। उसका पड़ोसी महिला से विवाद हुआ था। महिला ने युवक को पीटा और पुलिस बुला ली। डर से युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा पीटती रही, उसे बाहर आने के लिए धमकाती रही। वह कमरे में फंदे पर लटक गया। घटना के बाद महिला और पुलिसवाले भाग गए। पड़ोसियों को घटना का पता चला, तो उन्होंने युवक के माता-पिता को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर… 4ः रंगदारी मामले में अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी खारिज:हाईकोर्ट ने कहा- आरोपी प्रभावशाली, गवाहों को डरा सकता है; 2.50 करोड़ वसूले थे हाईकोर्ट ने रंगदारी मामले में कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी एक प्रभावशाली व्यक्ति है, इसलिए संभावना है कि अगर उसे रिहा किया गया, तो वह गवाहों को डरा सकता है। सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। हालांकि गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद आवेदक को जमानत की नई अर्जी देने की आजादी है। आरोपी ने किदवई नगर में होटल कारोबारी सुरेश पाल को फर्जी गैंगरेप केस में फंसाकर 2.50 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली थी। पढ़ें पूरी खबर… 5ः हाउस टैक्स नहीं जमा होने पर DIOS ऑफिस सील:कानपुर में ऑफिस के बाहर बैठे अफसर-कर्मचारी, मूल्यांकन समेत कई काम प्रभावित कानपुर में हाउस टैक्स जमा नहीं होने पर शुक्रवार को नगर निगम ने जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस को सील कर दिया। इसके साथ ही 58. 62 लाख रुपए बकाया का नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय का हाउस टैक्स बकाया होने का जिक्र है, लेकिन सील डीआईओएस ऑफिस किया गया है। ऑफिस सील होने से डीआईओएस ऑफिस का काम-काज पूरी तरह से ठप हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 6ः 12 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अरेस्ट:नाम और वेश-भूषा बदलकर महाराजगंज में रह रहा था, नेपाल में बनाए था ठिकाना कानपुर पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 2013 में काकादेव थाना क्षेत्र में दो लूट और एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे उस समय गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सन 2014 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद वह फरार हो गया था। काकादेव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को छपेड़ा पुलिया के पास से पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर… 7ः कानपुर में गैस के लिए 5 बजे से लगी लाइनें:लोग बोले- घर पर चूल्हा नहीं जलेगा तो कैसे ईद होगा, 100% होम डिलीवरी का दावा कानपुर में ईद से पहले गैस पैनिक के बीच लोग सुबह 5 बजे से लाइनों में लग गए। लेकिन गैस एजेंसियों के लापरवाह रवैये को लेकर गुस्से में दिखाई दिये। 76 वर्षीय इलियास ने कहा- अब ईद और अलविदा जुमा कैसे हो पाएगा। हालांकि गैस पैनिक के बीच प्रशासन का दावा है- गैस पर्याप्त मात्रा में है आपूर्ति लगातार जारी है। स्वरूप नगर स्थित कानपुर इंडेन गैस एजेंसी पर लोग लाइन में खड़े हुए परेशान नजर आए। वहीं यहां कुल 3 लाइने लगा के प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पहली लाइन में लोग बुकिंग नंबर ले रहे है, दूसरी में- साइन करवा रहे है। तीसरी में- नंबर और साइन करवाने के बाद सिलेंडर लेने के लिए लगे है और चौथी लाइन में लोग सिलेंडर के इंतजार के लिए लगे हुए है। पढ़ें पूरी खबर…. 8ः 3 यूनिवर्सिटी की 287 डिग्रियां फर्जी मिलीं:एशियन विश्वविद्यालय की 284 डिग्रियों का गजट में कोई जिक्र नहीं, CSJMU को सौंपे दस्तावेज कानपुर में 9 राज्यों के 14 यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने के मामले में SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में 3 यूनिवर्सिटी की कुल 287 डिग्री और मार्कशीट फर्जी पाई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 284 डिग्री और मार्कशीट मणिपुर की एशियन यूनिवर्सिटी की हैं। इसके अलावा सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की 3 में से 2 डिग्री और ईटानगर की हिमालयन यूनिवर्सिटी की 1 डिग्री फर्जी मिली है। पढ़ें पूरी खबर… 9ः पुलिसवालों की पिटाई से फटा युवक के कान का पर्दा:चौकी इंचार्ज सस्पेंड, पत्नी की शिकायत पर शास्त्री नगर चौकी में पीटा था काकादेव में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को चौकी बुलाकर बेरहमी से पीटा, जिससे युवक के कान का पर्दा फट गया और उसके पूरे शरीर नीला पड़ गया। घटना के बाद पीड़ित युवक की मां ने मामले की शिकायत एसीपी स्वरूप नगर से की, जिन्होंने जांच के बाद शास्त्री नगर चौकी प्रभारी दोषी पाया। एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी सेंट्रल ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…. 10ः कानपुर में 154 जोड़ों ने लिए सात फेरे:CSA परिसर में बारिश के बीच हुआ सामूहिक विवाह, हर जोड़े पर 1 लाख रुपए खर्च कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर में शुक्रवार को खुशियों की नई इबारत लिखी गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 154 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। सुबह से हो रही हल्की बारिश भी इन जोड़ों के उत्साह को कम नहीं कर पाई, क्योंकि प्रशासन ने पहले से ही पूरे परिसर को वाटरप्रूफ पंडाल से सजा रखा था। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *