DniNews.Live

10 में 10 नंबर का हकदार हूं:कस्ता विधायक सौरभ सिंह बोले- अस्पतालों में बेड बढ़वाए, नया CHC बनवा रहा, जनता के बीच 24 घंटे रहता हूं

लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा से विधायक सौरभ सिंह ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर दावा किया कि प्रदेश में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है और मेरी विधानसभा में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से जुड़े कई अहम काम हुए हैं। उनका कहना है कि मैं जनता के बीच हमेशा रहता हूं। ऐसे में 10 में 10 नंबर पाने का हकदार हूं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अगर खुद की मार्कशीट बनानी हो तो कितने नंबर देंगे?
जवाब: नंबर देने का काम जनता का है। मैं लगातार कोशिश करता हूं कि क्षेत्र की जनता की हर समस्या को प्राथमिकता से हल करूं और उनके साथ जुड़ा रहूं। अगर मुझे खुद देना हो तो मैं अपने आप को 10 में 10 नंबर दूंगा, क्योंकि मैं 24 घंटे जनता के बीच रहता हूं। सवाल: 10 में 10 नंबर देने का आधार क्या है?
जवाब: पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे बेहतर प्रदेश बनाया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की दिशा में काम हुआ है।
मेरी विधानसभा में अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए, उपकरण लगाए गए और कैमहरा बांछे में नया सीएचसी बनवाया जा रहा है। सवाल: आपकी विधानसभा में कौन से बड़े काम हुए हैं?
जवाब: 25 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय का निर्माण शुरू हुआ है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय का विस्तार किया जा रहा है।
मैगलगंज के मड़िया घाट पर बड़ा पुल बनवाया गया, जिससे लखीमपुर और हरदोई के बीच दूरी काफी कम हो गई है। शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना कराई गई। मितौली में रजिस्ट्री कार्यालय शुरू कराया गया। इसके अलावा पूरी विधानसभा में करोड़ों की लागत से दर्जनों छोटे-बड़े पुल और हर साल 80 से 100 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया है। सवाल: क्या 2027 में आप फिर टिकट की दावेदारी करेंगे?
जवाब: बिल्कुल, मैं दावेदारी करूंगा। यह जनता की भी मांग है। सवाल: क्या आपको लगता है कि पार्टी तीसरी बार भी आप पर भरोसा जताएगी?
जवाब: मुझे पूरा भरोसा है। जनता का समर्थन हमारे साथ है और पार्टी भी भरोसा जताएगी। जैसे पहले दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, वैसे ही तीसरी बार भी जनता हमें जीत दिलाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *