महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 47वां दीक्षांत समारोह आज:101 विद्यार्थियों को मिलेंगे 103 स्वर्ण पदक, राज्यपाल करेंगी सम्मानित
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 47वां जाएगा। यह दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 101 विद्यार्थियों को 103 स्वर्ण पदक देंगी। विश्वविद्यालय इस बार स्नातकोत्तर में तीन ट्रांस जेंडर को भी उपाधि देगा। रुद्राक्ष में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम कराया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर सरोज चूड़ामणि AIIMS नई दिल्ली होंगी। 101 छात्रों को मिलेगा 103 स्वर्ण पदक
कुलपति प्रोफेसर एके त्यागी ने बताया – विश्वविद्यालय के 47वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 101 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। जिसमें 27 छात्र और 74 छात्राएं हैं। जिन्हें कुल 103 पदक मिलेंगे। स्नातक के 7 छात्र और 23 छात्राओं सहित कुल 30 और स्नातकोत्तर में 20 छात्र एवं 51 छात्राओं सहित कुल 71 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। वहीं एशियन यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग में कुमारी अमृता और कार्तिक को स्पोर्ट्स कोटे का गोल्ड मेडल दिया जाएगा। स्नातक में 3 ट्रांसजेंडर सहित 55642 को मिलेगी उपाधि
कुलपति ने बताया – स्नातक में इस वर्ष कुल 55642 उपाधियां दी जा रही है। जिसमें इस वर्ष विश्वविद्यालय से 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। इसके अलावा कुल 21387 छात्र और 34252 छात्राएं इसमें शामिल हैं। जिन्हें उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा स्नातकोत्तर में कुल 15322 उपाधियां दी जाएंगी जिसमें 3838 छात्र और 11484 छात्राएं शामिल हैं वहीं इस वर्ष विश्वविद्यालय 178 पीएचडी की डिग्री भी देगा। जिसमें 111 छात्र और 67 छात्राएं शामिल हैं। कुल 71243 उपाधियां इस वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर की मिलकर विश्वविद्यालय प्रदान करेगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/6N7aLYi
Leave a Reply