DniNews.Live

कौशांबी में मेटा अलर्ट से बची युवक की जान:इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं मरने जा रहा हूं, पुलिस पहुंचने पर मांगी माफी; बोला- गलती हो गई

कौशांबी में मेटा अलर्ट और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। युवक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर आत्महत्या करने का स्टेटस पोस्ट किया था, जिसके बाद मेटा ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ को सतर्क किया। सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस युवक के घर पहुंच गई। यह घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। 18 वर्षीय शिवकेश पुत्र विजय बहादुर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा था, ‘आज मेरा लास्ट दिन है, आज मैं मरने जा रहा हूं, ये दिन हमेशा यादगार होगा सबका, आज मैं जहर खा लूंगा।’
युवक की इस पोस्ट को देखते ही मेटा सक्रिय हो गया। मेटा ने यूआरएल आईडी ट्रेस कर युवक के बारे में जानकारी जुटाई और तुरंत पुलिस मुख्यालय लखनऊ को इसकी सूचना दी। पुलिस मुख्यालय से सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस हरकत में आ गई। नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह तत्काल युवक के घर पहुंचे। इसके बाद टेवां चौकी प्रभारी युवक को कोतवाली ले आए, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के परिवार ने पुलिस और मेटा दोनों का आभार व्यक्त किया। पिता के अनुसार, यदि पुलिस और मेटा ने समय रहते तेजी नहीं दिखाई होती, तो उनका जवान बेटा कोई भी गलत कदम उठा सकता था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक की मंशा ठीक नहीं थी और उसे बचा लिया गया। युवक ने लिखित तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *