DniNews.Live

निवेश का झांसा देकर महिला से ठगे 26.52 लाख:फर्जी एक्स ट्रेड कंपनी ने 10 दिन में 18 ट्रांजेक्शन कराकर पार की रकम

काकादेव में आनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने वाट़्सएप काल के जरिए निवेश कराकर 26.52 लाख रुपए हड़प लिए। 10 दिन में 18 ट्रांजेक्शन कराकर शातिरों ने महिला से रकम ठग ली। पीड़िता ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही साइबर थाने में शिकायत की है। आकर्षक योजनाओं का दिया झांसा काकादेव माडल टाउन निवासी संजना ओबेराय ने बताया कि उनके मोबाइल पर वाट्सएप काल के जरिए एक्स ट्रेड नामक कंपनी के प्रतिनिधियों ने संपर्क किया। उन्होंने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। साइबर ठगों ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और आकर्षक योजनाएं दिखाईं, जिसके झांसे में आकर संजना ने छह से 16 फरवरी के बीच कुल 18 ट्रांजेक्शन किए। यह रकम उनके एचडीएफसी बैंक और बैंक आफ बड़ौदा खातों से डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांसफर की गई। कुछ समय बाद जब संजना को संदेह हुआ और उन्होंने कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि एक्स ट्रेड एक फर्जी संस्था है। ठगों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अमानत में खयानत करते हुए उनसे बड़ी रकम ठग ली। हैरानी की बात यह है कि ठगी के बाद भी आरोपी लगातार फोन कर और पैसा निवेश करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत काकादेव थाने के साथ ही साइबर थाने में आनलाइन दर्ज कराई है। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर साइबर सेल की मदद से ली जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *