DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में बेटे ने की पिता की हत्या:शव को बोरे में भरकर यमुना में फेंक आया, घर आने पर हुआ था विवाद

आगरा के थाना कमला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बोरे में भरकर स्कूटी से ले जाकर यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि वाटर वर्क्स लाल मस्जिद के पास मनीष अपनी मां रानी के साथ रहता है। मनीष के पिता भरत करीब 20 साल से अलग रह रहे थे। माता-पिता के बीच विवाद होने के कारण उनकी बातचीत नहीं थी। भरत कभी कभार घर आता था तो गाली-गलौज करता था। इसका बेटा मनीष विरोध करता था। शुक्रवार सुबह भी भरत सिंह घर आया था। मनीष ने उसका विरोध किया इसको लेकर बाप-बेटे में तकरार हुई। मारपीट हुई। भरत सिंह जमीन पर गिर गया। गुस्से में मनीष ने पिता की छाती पर लात मारी। इससे भरत सिंह की मौत हो गई। बोरे में भरकर यमुना में फेंका शव
पिता की हत्या के बाद बेटे मनीष ने शव को बोरे में भरा। उसे अपनी स्कूटी पर रखकर यमुना में ले गया। यमुना में शव फेंककर वो वापस घर आ गया। किसी को बताए बिना चुपचाप घर में रहने लगा। हत्या की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने घर में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस को अभी शव नहीं मिला है। शव की तलाश की जा रही है।


https://ift.tt/n15hQdk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *