DniNews.Live

शामली के होटल में जीजा-साली ने खाया जहर, VIDEO:अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम, बुढ़ाना क्षेत्र से नाबालिग 2 दिन से थी लापता

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार दोपहर शामली में होटल के अंदर जहर खाने से युवक और नाबालिग किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान अजमल पुत्र उमर निवासी गांव जौला के रूप में हुई है। वह पहले से शादीशुदा था और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गया था। परिजनों के अनुसार, किशोरी दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि अजमल उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने बुढ़ाना थाना में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। होटल में खाया जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है कि दोनों एक दिन पहले घर से भाग गए थे। इसके बाद दोनों शामली के एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान अजमल ने अपने बड़े भाई अकरम से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालत बिगड़ने पर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। किशोरी रिश्ते में युवक की साली लगती है जानकारी के अनुसार, अजमल मंदावड़ा गांव में रोड़ी, बजरी और सीमेंट का काम करता था। नाबालिग किशोरी उसके बड़े भाई अकरम की साली बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और वीडियो कॉल की जानकारी समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। गढ़ी चौकी इंचार्ज संदीप चौधरी ने बताया की शुक्रवार की सुबह लड़की के पिता की तहरीर पर अजमल के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने मुकदमा दर्ज किया गया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *