DniNews.Live

मेरठ में रिटायर्ड सैन्यकर्मी को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत:सदर बाजार के चिराग चौराहे पर हुआ हादसा, आरोपी चालक बस छोड़कर हुआ फरार

मेरठ में शुक्रवार शाम ड्यूटी से लौट रहे स्कूटी सवार पूर्व सैन्यकर्मी को मुजफ्फरनगर डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैन्यकर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पहले एक नजर हादसे पर
शुक्रवार शाम करीब सात बजे सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक शख्स माल रोड से चिराग चौराहे की तरफ बढ़ा। जैसे ही स्कूटी सवार ने चिराग चौराहा पार करने का प्रयास किया, अचानक बेगमपुल की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस दौड़ाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारी और करीब 20 मीटर तक घसीटकर ले गया। लहूलुहान अवस्था में अस्पताल भेजा
हादसा होते देख राहगीर जोर से चिल्लाए और बस के पीछे दौड़े। इसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी ड्यूटी करते हैं, वह भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार को संभाला। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। उस पर सवार शख्स भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गए थे। आनन फानन में लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल भेज लेकिन चिकित्सक ना होने की बात कहकर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सको ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क साधा। मृतक की पहचान रोहटा रोड गोकुल विहार निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई जो गंगानगर में बने एक रियल स्टेट दफ्तर में काम करते थे। वहीं से वह शाम को घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर उनका बेटा जतिन परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल आ गया। आरोपी बस चालक मौके से हुआ फरार
जिस रोडवेज बस से यह हादसा हुआ, वह मुजफ्फरनगर डिपो की बस है। बस का नंबर UP78-HT-7935 जबकि स्कूटी का नंबर UP15-CC-7379 है। हादसे के बाद आरोपी बस का चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया। उसमें बैठी सवारियां भी धीरे धीरे उतर गईं। इसके बाद मौके पर पहुंचे सदर बाजार थाने के सब इंस्पेक्टर अभिलाष कुमार ने अफसरों को सूचना दी और बस व स्कूटी को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। पत्नी बोली- भगवान यह तूने क्या कर दिया एक्सीडेंट की सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि जितेंद्र की मौत हो चुकी है। इसके बाद कोहराम मच गया। पत्नी पूनम बिलख बिलख कर रोने लगीं। वह रोते हुए बोली- भगवान यह तूने क्या कर दिया। पास में बेटा जतिन व कुछ और लोग थे जो बामुश्किल पूनम को संभाल पा रहे थे। एसएचओ बोले- शव पोस्टमार्टम को भेजा सदर बाजार एसएचओ इंद्रपाल सिंह भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों से बात की और पंचनामे की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए शव को मोर्चरी भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपी बस चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *