किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर कुमार का छठ गीत गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित अशोक सम्राट भवन में हुई। यहां जिला प्रशासन द्वारा भास्कर महोत्सव के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बच्चों ने छठ गीत प्रस्तुत किए। इसी दौरान एसपी सागर कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए माइक संभाला। उन्होंने छठी मइया का प्रसिद्ध भक्ति गीत ‘हे छठी मइया हमरो उद्धार करो…’ गाना शुरू किया। उनकी प्रस्तुति से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि एसपी के गीत पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और बच्चे भी उत्साहित हो उठे। दर्जनों महिलाओं ने तालियां बजाई और कुछ ने उनके साथ सुर मिलाना शुरू कर दिया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। बुजुर्गों को आया पसंद यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर हजारों बार साझा किया जा चुका है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल को मनमोहक बताया है। एक बुजुर्ग महिला रीना देवी ने कहा कि एसपी का यह अंदाज देखकर छठ की भक्ति और गहरी हो गई। युवाओं का मानना है कि यह वीडियो छठ के पारंपरिक गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक है। छठ को लेकर पुलिस अलर्ट बता दें कि किशनगंज में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों पर सफाई, सुरक्षा और सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था की जा रही है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि छठ के दौरान शांति और उत्सव का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट पर है।
https://ift.tt/zkFrsi4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply