रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज:लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती, दो महीने से राजनीतिक तनाव में थे मंत्री
योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात नींद की दवा लेने के बाद सोए थे। सुबह उठे तो उन्हें उठने और चलने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एमआरआई जांच की, जिसमें ब्रेन हेमरेज सामने आया।इसका असर उनके एक हाथ और एक पैर पर देखा गया।पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बीते दो महीने से राजनीतिक तनाव में चल रहे थे। पहले कांग्रेस के पूर्व MLC दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए, इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन्हें घेरा।राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान भी वह चर्चा में रहे और पुलिस से विवाद हुआ। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पत्र भी लिखा था।
राजनीतिक सफर दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/YO6XR4F
Leave a Reply