DniNews.Live

संभल में तीसरे दिन 15,764 कॉपियों का मूल्यांकन:600 अध्यापकों ने इंटर 7,552 और हाईस्कूल 8,212 की उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं

संभल में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 15,764 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) सर्वेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को इंटरमीडिएट की 7,552 और हाईस्कूल की 8,212 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 600 अध्यापकों द्वारा किया गया। तीन दिनों में कुल 15,105 इंटरमीडिएट और 19,559 हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यह मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगा। जनपद में लगभग दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से कॉपियों की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही कंट्रोल रूम से भी निगरानी रखी जा रही है। सभी परीक्षकों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं और बिना आईडी के किसी को भी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अतिरिक्त, केंद्रों के खुलने और बंद होने की प्रविष्टि रजिस्टर में अनिवार्य की गई है। इस वर्ष 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं में संभल जनपद से कुल 51,432 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 27,786 इंटरमीडिएट और 23,646 हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं थे। जिला प्रशासन का दावा है कि मूल्यांकन कार्य को जल्द गति दी जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित किए जा सकें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *