DniNews.Live

लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान:प्रीपेड मीटर में बिल माइनस जाने से कटा, स्मार्ट मीटर को बायपास कर जोड़ा था कनेक्शन

लखनऊ के कई इलाकों में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) की टीमों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें बड़े बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी की गई। स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शनों पर फोकस रहा, जहां बैलेंस नेगेटिव होने के बावजूद लोग बिना रिचार्ज बिजली चला रहे थे। ऐसे में कनेक्शन काटे गए और चोरी के मामलों में पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई।यह अभियान बिजली चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने और नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने पर कनेक्शन ऑटोमैटिक कट जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे बाईपास या एक्स्ट्रा तार लगाकर चोरी करते हैं, जो गंभीर अपराध है। अभियान में जानकीपुरम टीम ने कुल 80 उपभोक्ताओं के घर चेक किए गए। 11 मकान बंद मिले। 5 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अतिरिक्त केबल से चोरी करते पाए गए। इसमें फातिमा पत्नी रहीस अहमद, मिटौली खुर्द, सीतापुर रोड (1.89 kW), अजनी पत्नी अल्ला रक्खू, मिटौली खुर्द (1.79 kW), गफूरे पुत्र मोहर्रम अली, मिटौली खुर्द (1.81 kW) के साथ में देवी पत्नी ईश्वर दीन, मिटौली खुर्द (1.23 kW), गुड्रडन सिंह पत्नी स्व. चैतन्य प्रकाश, प्लांट सख्या 63, गाटा नं. 440, बसेरा होम के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा हुआ। बीकेटी जानकीपुरम के सभी 135 में जांच के बाद धारा 136 में FIR दर्ज कराई गई है। गोमतीनगर क्षेत्र के कुल 44 संयोजन चेक किए गए। इसमें 9 उपभोक्ताओं को MPPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराकर नेगेटिव से पॉजिटिव बैलेंस करवाया। 22 लोग बिना रिचार्ज अवैध बिजली चला रहे थे। उनपर कार्रवाई हुई। इंदिरा नगर में 50 स्मार्ट मीटर की चेकिंग की गई। इसमें 24 लोगों को समझाकर रिचार्ज करवाया। एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अमौसी क्षेत्र आलमबाग नगरीय वितरण खंड में चेकिंग अभियान चलाया गया। मध्य जोन के दीनदयाल रोड, अशरफाबाद में फोकस रहा। कुल 142 उपभोक्ताओं के घर चेक। इसमें 8 मकान बंद मिले। 82 ने नेगेटिव बैलेंस पॉजिटिव किया (रिचार्ज किया)। 3 संयोजन बिना भुगतान अवैध उपयोग करते पाए गए।धारा 135 के तहत कार्रवाई, नाम संतोष, अजय, राम शंकर चौधरी, मनोज, गुड्डू, रोहन, राजेंद्र कुमार, फजू, मो. उमर, रहीम आदि।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *