प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति दौड़:ASP और CO ने बढ़ाया उत्साह, महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश

प्रतापगढ़ में मंगलवार सुबह मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से शुरू होकर जनपद की विभिन्न गलियों से गुजरी। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के संदेश को प्रसारित करना था। 2 तस्वीरें देखिए… यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता और महिला सुरक्षा के लिए इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Dkj7SUV