स्वर्वेद-महामंदिर धाम के अकाउंटेंट ने किया 2 करोड़ का गबन:HDFC बैंक की फर्जी जमा पर्ची से हुआ खुलासा, ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR
वाराणसी के प्रसिद्ध स्वर्वेद महामंदिर धाम के अकाउंटेंट और उसके भाई पर चौबेपुर थाने में धोखाधड़ी और 2 करोड़ के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र यादव ने तहरीर देते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अकाउंटेंट विवेक कुमार अपने भाई अभिषेक जो की HDFC बैंक में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत है से मिलीभगत करके लोगों द्वारा दिए गए दान के पैसे का गबन किया है। मामला तब खुला जब बैंक की फर्जी जमा पर्ची पकड़ी गई। फिलहाल पुलिस ने मेहदावल, संत कबीर नगर निवासी विवेक कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार पर धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 20 हजार की जमा पर्ची आधे घंटे में दी
शहर से 15 किलोमीटर दूर स्वर्वेद महामंदिर धाम ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र यादव ने बताया – मेहदावल, संत कबीर नगर का विवेक कुमार (31) पिछले 12 वर्षों से ट्रस्ट के अलग-अलग शहरों में स्थित कार्यालयों में सहायक अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत रहा है। सितंबर 2019 से वो स्वर्वेद महामंदिर धाम अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। 23 सितंबर 2025 को चंदे के 20 हजार रुपए कार्यालय में जमा करने के लिए भेजा गया तो विवेक ने आधे घंटे में ही पैसे की बैंक की जमापर्ची भेजवा दी। जबकि धाम का खाता लहुराबीर स्थित HDFC बैंक की शाखा में है। वहां से इतनी जल्दी पैसा जमा होकर पर्ची नहीं आ सकती थी। इसपर उनकी कार्यप्रणाली पर शक हुआ। बैंक मैनेजर ने खोला राज
सुरेंद्र ने बताया – पर्ची की पुष्टि के लिए ट्रस्ट के सदस्य के रूप में मै बैंक पहुंचा और मैनेजर से बात की तो उन्होंने उक्त पर्ची को फर्जी बताया। जिसपर हमने पुराने कई पर्चियां दिखाई तो वो भी फर्जी मिली और हस्ताक्षर भी फेक निकले। इसपर गुप्त जांच कराई जिसमें विवेक कुमार द्वारा करोड़ों के गबन की जानकारी हुई। बैंक मैनेजर ने बताया – पूर्व में विवेक द्वारा हमारे कर्मचारी को घूस देने की कोशिश भी की गयी थी। भाई बैंक में क्रेडिट मैनेजर, मिलकर किया गबन
सुरेंद्र यादव ने बताया – विवेक का छोटा भाई अभिषेक जो कि स्वर्वेद मंदिर में ही रहता है। वो HDFC बैंक की लहुराबीर शाखा में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विवेक उसकी मदद से यह फर्जी पर्ची का खेल- खेल रहा है। अभी तक 2 करोड़ के गबन का मामल सामने आया है। इसपर सभी साक्ष्य के साथ चौबेपुर थाने में तहरीर दी गयी है। वहीं जानकारी पर अभिषेक मौके से भाग निकला है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
इस संबंध में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया – स्वर्वेद महामंदिर धाम ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र यादव ने अकाउंटेंट विवेक और उसके भाई अभिषेक पर 2 करोड़ के गबन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 419,420,467,468,471 और 409 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GqrNbFO
Leave a Reply