DniNews.Live

उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान खानपुर सुरौली निवासी मनी उर्फ छोटू (21) पुत्र विजयपाल के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई के साले विजय (18) पुत्र जालिपा निवासी परेंदा, थाना माखी के साथ शुक्रवार रात करीब नौ बजे मुंशीगंज जा रहा था। यह हादसा खानपुर सुरौली से मुंशीगंज मार्ग पर स्थित गांव जखैला के पास हुआ। खबर से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक रामसिंह और ईएमटी बिजनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ. पंकज वर्मा ने मनी उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया। विजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रसूलाबाद जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक मनी उर्फ छोटू के पिता विजयपाल की करीब सात माह पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मनी अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई मुकेश और बहन पूजा का विवाह हो चुका है। मनी की मौत से मां बृजरानी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *