DniNews.Live

प्रयागराज में हत्या के प्रयास के दो आरोपी अरेस्ट:युवक पर फायरिंग कर घायल करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

प्रयागराज में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुट्ठीगंज पुलिस ने शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को अतरसुइया थाना क्षेत्र के ककहरा घाट, मीरापुर से इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। इन पर एक युवक पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दारागंज निवासी संदीप कनौजिया उर्फ संदीप धोबी (30 वर्ष) और मालवीय नगर निवासी आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। यह मामला मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का है। मालवीय नगर निवासी सक्षम शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि नामजद अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश के चलते पहले उसके और उसके मित्र के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से उन पर फायर कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। डीसीपी और एसीपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 27/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *