आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े भाजपाई:प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के मंच पर चढ़ने को 2 गुटों में मारपीट, कोतवाली में भी धक्का-मुक्की
आजमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में भाजपा के दो गुटों के बीच आपस में जमकर मारपीट हो गई। यह घटना उस समय हुई जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शहर के नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच गाड़ी आगे-पीछे करने के साथ मंच पर चढ़ने को लेकर भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए। लात-घूंसे चले। इन दो गुटों में एक तरफ से भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अमन श्रीवास्तव हैं। उन्हें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का संरक्षण प्राप्त है। जबकि दूसरे पक्ष निखिल राय हैं, जो भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह टीम से जुड़े हुए हैं। दो पक्ष में एक पक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की तरफ का बताया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां भी दोनों में धक्का-मुक्की हुई। कोतवाली में हुए विवाद की 3 फोटो देखिए… जीएसटी में सुधारों के जागरुकता कार्यक्रम में आए थे प्रभारी मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर सोमवार को यहां आयोजित जीएसटी नेक्स जेन सुधार जागरुकता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। वह पहले भाजपा कार्यालय गए। उसके बाद दोपहर करीब 02:40 बजे नेहरू हॉल पहुंचे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की करने लगे। कार्यक्रम शुरू होने के पहले ही वहां भाजपा के दो गुट आपस में भीड़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मची रही। नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। नेहरू हॉल में हुए विवाद के बाद वहां का कार्यक्रम छोड़कर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर ली जा रही थी। यहां भी दोनों पक्ष एक बार फिर से आपस में भिड़ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरत प्रकाश श्रीवास्तव समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे।। कोतवाली में हुई मारपीट की घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खुलकर आई थी अंदरूनी गुटबाजी आजमगढ़ जिले के हरैया ब्लाॅक में हुए ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के दो गुटों के बीच खुलकर गुटबाजी सामने आई थी। जिसमें एक पक्ष भाजपा समर्थित संतोष सिंह के साथ था। जबकि दूसरा पक्ष समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी के साथ था। इस बात का आरोप भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने खुलकर लगाया था। जिस तरह से प्रभारी मंत्री के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजमगढ़ में भाजपा में किस कदर गुटबाजी हावी हैं। भाजपा के दोनों गुटों को समझाने के लिए कोतवाली में प्रयास हो रहा है। दोनों ही गुट एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लिखने की मांग कर रहे हैं। हालांकि भाजपा से ही जुड़े लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया जाएगा। फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर भाजपा का कोई पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GYg9NuI
Leave a Reply