दूध, खोया, पनीर, खाद्य तेल व मिठाई की होगी जांच:दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग कल से चलाएगा विशेष अभियान

दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बुधवार से मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दूध, खोया, पनीर, खाद्य तेल व मिठाई की विशेष रूप से जांच होगी। खाद्य पदार्थ खराब मिलेंगे तो उसे तत्काल नष्ट कराया जाएगा। 8 से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। जो नमूने जांच के लिए लिए जाएंगे, उसपर दीपावली अभियान जरूर दर्ज किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जिस भी खाद्य पदार्थ की जांच की जाएगी, यदि प्रारंभिक स्क्रीनिंग में क्वालिटी को लेकर संदेह पैदा होता है तो खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने इस अभियान के लिए 3 टीमें गठित की हैं। नष्ट कराने के साथ सीजर भी होगा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अधोमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराएगी। जिन उत्पादों को नष्ट नहीं कराया जाएगा, उसको सीज किया जाएगा। इसपर विशेष ध्यान देने का निर्देश उच्च अधिकारियों की ओर से दिया गया है। 8 अक्टूबर से रोज यह अभियान चलाया जाएगा। सभी तहसील एवं ग्रामीण बाजारों में प्राथमिकता पर चलेगा अभियान विभाग की ओर से यह अभियान सभी तहसीलों एवं ग्रामीण बाजारों में प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा। ग्रामीण बाजार में मिलावटी सामानों की खपत अधिक की जाती है। इसे देखते हुए ग्रामीण बाजारों पर फोकस अधिक रहेगा। जांच के दौरान ही सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट रोज देनी होगी। दीपावली पर बढ़ जाती है मिठाई की खपत
दीपावली पर मिठाई की खपत बढ़ जाती है। छोटे से लेकर बड़ी दुकानों में बड़े पैमाने पर स्टाक तैयार किया जाता है। सूखी मिठाइयों को तैयार करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। ऐसे में मिलावट की अधिक आशंका भी रहती है। खाद्य सुरक्षा विभाग अपने स्रोतों से ऐसी फैक्ट्रियों की तलाश में जुटा है, जहां मानक के विपरीत मिठाई तैयार की जाती है। दूध वाली मिठाइयों की शुद्धता का दावा किया जाता है लेकिन दूध की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पाती। ऐसे में केमिकल मिलाकर मिठाई तैयार करने की आशंका रहती है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दूध, खोया, पनीर, खाद्य तेल व मिठाई की जांच की जाएगी। अधोमानक सामग्री मिलने पर उसे नष्ट कराया जाएगा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ObZ74Kf