DniNews.Live

बहराइच में ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़:कपड़े-जूते और सेवई की खरीदारी, ईदगाह में 9:30 बजे होगी नमाज

बहराइच जिले में शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में खरीदारी करते दिखे। जिला प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद को दो जोन में विभाजित कर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया है। नगर के चौक बाजार और स्टीलगंज तालाब मार्केट जैसे इलाकों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग कपड़े, जूते और सेंवई समेत अन्य सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे थे। दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं।ईद की नमाज शनिवार सुबह विभिन्न स्थानों पर अदा की जाएगी। नगर के सलारगंज स्थित ईदगाह पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर नमाज होगी। इसके अलावा, दरगाह शरीफ में सुबह 9 बजे, जामा मस्जिद काजीपुरा में 8 बजकर 30 मिनट पर, कदम रसूल में 8 बजे, छोटी तकिया में 8 बजकर 30 मिनट पर और मस्जिद एक मीनारा में 8 बजकर 30 मिनट पर नमाज अदा की जाएगी।इमाम इन सभी स्थानों पर लोगों को नमाज पढ़वाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *