DniNews.Live

मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज से युवक की मौत:रायबरेली में परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रायबरेली के महराजगंज में शुक्रवार को एक युवक की मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज के बाद मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना नया पुरवा मजरे चंदापुर की है। मृतक की पहचान दशरथ के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को पेट में दर्द हुआ था। वह पहरे मऊ बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। मृतक के पिता जगदीश ने आरोप लगाया है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दशरथ को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बिगड़ती हालत देख परिजन उसे रायबरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को इलाज के दौरान दशरथ की मौत हो गई। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *