आगरा में हुई जैन समाज की महिला संगोष्ठी:मुनिश्री सौम्य सागर ससंघ के सानिध्य में महिलाओं ने दिखाया धर्म और शक्ति का संगम

आगरा में हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में रविवार को आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में नगर की सभी महिला मंडलों की एक दिवसीय महिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य नारी शक्ति के योगदान को सम्मानित करना और समाज में धर्म, सेवा व संस्कार की भावना को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण से हुआ। इस दौरान मुनिश्री सौम्य सागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य मिला। अपने प्रेरक प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि “नारी समाज की संवाहक है, उसके बिना जीवन और संस्कृति अधूरी है। जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज समृद्ध होगा। संगोष्ठी में शहर की विभिन्न महिला मंडलों ने भजन, कविता और नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इन प्रस्तुतियों में धर्म, समाज सुधार और आत्मनिर्भरता के संदेशों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए समाज में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी पर जोर दिया। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल और सपना जैन ने किया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, मनीष जैन, विमल जैन, सुनील जैन ठेकेदार, नरेश जैन, दीपक जैन, रमेश जैन, सतेन्द्र जैन साहूला, शुभम जैन समेत बड़ी संख्या में महिला मंडल सदस्य और समाजजन उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ulLx8b9