गाजियाबाद में नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार से युवती द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली- मुरादाबाद हाइवे पर चलती कार से युवती बाहर निकलकर रील बनाती नजर आई, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती कार के दौरान युवती ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए रील बनाई। इस तरह की हरकत न केवल खुद की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा कर सकती है। हाईवे की यह स्थिति तब है जब अलग-अलग पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है। ट्रैफिक पुलिस जांच कर रही वीडियो आने के बाद अब लोग ट्रैफिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिसमें गाड़ी का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। युवती गाड़ी से निकलकर गाड़ी के बाहर थी। दोनों तरफ युवक भी इसी गाड़ी से बाहर निकले हुए हैं। गाड़ी की स्पीड भी काफी तेज है। पीछे से किसी कार सवार व्यक्ति ने वीडिओ बनाई गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक/ ला एंड आर्डर राज करण नैयर ने कहा वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply