DniNews.Live

युवती को ड्रग्स देकर किया रेप:युवक शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट के बहाने ले गया था कोलकाता, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

अयोध्या में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्री-वेडिंग शूट के बहाने एक युवती को कोलकाता बुलाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने और नशीला पदार्थ देकर शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी युवक के साथ युवती की शादी तय हुई थी। इसी दौरान उसने प्री-वेडिंग शूट कराने के बहाने युवती को कोलकाता बुलाया। वहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे वापस अयोध्या लाए, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी पक्ष से संपर्क किया तो शादी के बदले थार गाड़ी और 25 लाख 51 हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आरोपी पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित परिवार ने पूरे प्रकरण की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद वे बेहद आहत और परेशान हैं तथा उन्हें न्याय की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *