बंदर झपटा, 2 साल की बच्ची छत से गिरी, VIDEO:हाथरस में 10 घंटे से बेहोश, डॉक्टर बोले- होश न आने तक कुछ कहना मुश्किल

हाथरस में सोमवार को बंदरों के डर से 2 साल की मासूम छत से गिर गई। मासूम अपनी जुड़वा बहन के साथ खुली छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड आया और बच्ची के बाल नोचने लगा। बंदरों से बचने के लिए मासूम छत के किनारे आ गई। तभी उन्होंने झपट्‌टा मारा तो वह अचानक छत से नीचे गिर गई। बेटी की चीख सुनकर पिता दुकान के बाहर निकले। वह उनके ठीक पीछे गिरी और बेहोश हो गई। पिता ने तुरंत उसे गोद में उठाया और अस्पताल लेकर भागे। यहां उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में बच्ची का इलाज चल रहा है। 10 घंटे से उसे होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक होश नहीं आता, कुछ भी कहना मुश्किल है। घटना सोमवार सुबह 9 बजे की सासनी के चामड़ मोहल्ले की है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… चामड़ मोहल्ले में विकास शर्मा (35) का घर है। घर में पत्नी दिव्या (32) और जुड़वा बेटियां साम्या (2) और राम्या (2) हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दोनों बेटियां छत पर खेल रही थीं। तभी वहां बंदरों का झुंड आ पहुंचा। बंदरों को देखकर बच्चियां रोने और चीखने लगीं। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर छत पर पहुंची। उसने जल्दी से बंदरों को भगाने का प्रयास किया और एक बेटी को गोंद में उठा लिया। तभी बंदर दूसरी बेटी के बाल नोचने लगे। बंदरों से बचने के लिए वह छत के एकदम किनारे आ गई। तभी एक बंदर ने झपट्‌टा मारा और वह नीचे गिर गई। मां बोली- मेरे सामने गिरी बच्ची
मां दिव्या ने बताया कि मैं घर में काम कर रही थी। तभी बच्चियों के रोने की आवाज सुनी। दौड़कर गई तो देखा बंदरों ने उन्हें घेर रखा था। एक बंदर ने बेटी के बाल नोच लिए। मैंने किसी तरह बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो वो गुर्राने लगे। मैंने किसी तरह उन्हें भगाया। राम्या को गोंद में लिया। जैसे ही मैं साम्या की तरफ बढ़ी एक बंदर ने उसकी तरफ झपट्टा मारा। वो मेरी तरफ भागी लेकिन छत से गिर गई। मैं उसे बचा नही पाई। मेरे पीछे बेटी गिरी, मैं देख भी नहीं पाया
पिता विकास ने कहा- घर में ही मेरी दुकान है। सुबह मैं दुकान में था। बच्ची रोने लगी तो मैं जल्दी से दुकान से बाहर आया और छत पर देखने लगा। तभी मेरी बेटी मेरे ठीक पीछे छत से सीधे सड़क पर गिर गई। मैंने उसे तुरंत गोंद में उठाया। लेकिन वह बेसुध पड़ी थी। तभी मेरी पत्नी भी आ गई। उसने बेटी को गोद में लेकर सिर सहलाते हुए जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। हम उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने की वजह से उसे तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां 10 घंटे से बच्ची बेहोश है। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हमारे यहां बंदरों का बहुत आतंक है। बच्चों को लेकर हमेशा डर बना रहता है। उनकी वजह से बहुत नुकसान भी होता है। ………………………………… ये खबर भी पढ़ें… चोरी के शक में युवक की आंख-मुंह में मिर्च भरा, हरदोई में खंभे से बांधकर पीटा, जनेऊ तोड़ा; कान में चूना डाला हरदोई में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। गांव वालों ने उसे खंभे से बांधा। आंख और मुंह में मिर्च भर दिया। इसके बाद कान में चूना डाल दिया। जनेऊ भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक लगातार कह रहा है कि मुझे नहीं पता मोबाइल कहां है? लेकिन, ग्रामीण उस पर जबरन चोरी कबूल करने का दबाव बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/L9GI1JV