DniNews.Live

लखनऊ में घर बनाना महंगा:1 अप्रैल से नक्शा पास कराने की फीस बढ़ेगी, LDA ने 3.58% तक किया इजाफा

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने राजधानी में मकान बनवाने वालों को झटका दिया है। प्राधिकरण ने भवन निर्माण के लिए मानचित्र पास कराने की फीस में करीब 3.58% तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ, जिसके बाद नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। घर बनाना पड़ेगा और महंगा LDA के इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नया मकान बनवा रहे हैं या व्यावसायिक निर्माण कराना चाहते हैं। अब विकास शुल्क, निरीक्षण शुल्क और अनुज्ञा शुल्क में बढ़ोतरी के कारण कुल निर्माण लागत बढ़ जाएगी। क्यों बढ़ाई गई फीस प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि निर्माण लागत सूचकांक (कॉस्ट इंडेक्स) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी के चलते शुल्कों में संशोधन किया गया है, ताकि विकास कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा सकें। आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ पहले से ही महंगी निर्माण सामग्री के बीच यह बढ़ोतरी मध्यम वर्ग के लिए नई परेशानी बन सकती है। नक्शा पास कराने का खर्च बढ़ने से घर बनाना और कठिन हो जाएगा। बिल्डरों पर भी अतिरिक्त लागत का दबाव आएगा, जो आगे चलकर खरीदारों पर डाला जा सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *