पत्नी का गला घोंटकर कत्ल, फिर सुसाइड किया:आधी रात को झगड़ा हुआ, बगल के कमरे में सो रहे 5 बच्चों को पता तक नहीं चला

कानपुर में पत्नी की हत्या करके पति ने सुसाइड कर लिया। घर के कमरे में पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी मिली। गले में दुपट्‌टा कसा हुआ था। पति की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस के अनुसार, पति ने पहले हत्या की, फिर सुसाइड कर लिया। 5 अक्टूबर को यह हत्या हुई। हत्या के वक्त बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे। दंपत्ति की 3 बेटियां और 2 बेटा हैं। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही कि दंपती के बीच हुए झगड़े के बावजूद बच्चे जगे क्यों नहीं? अभी तक इस हत्याकांड की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस ने पत्नी की मोबाइल जब्त कर ली है। आखिरी बार डॉयल किए गए नंबर के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच अवैध संबंधों की दिशा की तरफ भी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में पति और पत्नी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। ये घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
दूसरी पत्नी की गला घोंटकर हत्या बाबूराम गौतम (38) अपनी दूसरी पत्नी शांति (40) के साथ बंबुरिहा गांव में रहता था। बाबूराम की पहली शादी साल 2009 में साढ़ थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव की ननकी के साथ हुई थी। ननकी से दो बेटियां चंदन और लली थीं। 9 साल पहले ननकी ने बाबूराम को छोड़ दिया था। ननकी अपनी बेटियों चंदन और लली को बाबूराम के पास ही छोड़ गई। साल 2018 में बाबूराम ने महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल की शांति (40) से दूसरी शादी की। शांति से उसे दो बेटे (अंकुश और अर्पित) और एक बेटी नित्या है। बाबूराम मजदूरी करता था। वह अपनी दूसरी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। महिला का दूसरे युवक से चल रहा था अफेयर मृतक के परिजनों ने बताया-पिछले 2 महीने से शांति किसी लड़के से बात करने लगी थी। 1 दिन बाबूराम ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते हुए सुन लिया। इसके बाद से दोनों के बीच लड़ाई होनी लगी। परिवार के लोग आरोप लगा रहे कि शांति उस लड़के से शादी भी करना चाहती थी। बेटी लली ने बताया-रविवार की शाम मम्मी-पापा के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात को सभी लोग खाना खा करके सो गए। सुबह उठा तो देखा कि मम्मी का शव जमीन पर पड़ा है और पिता का शव फंदे से छत की बल्ली से लटका है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बेटियों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बीच गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, महिला के गले पर निशान पाए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा कि पहले पति ने दुपट्टे से महिला की गला कसकर हत्या की। इसके बाद फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मृतका के मोबाइल पर उसी अनजान नंबर से कॉल आई थी। पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका: थाना प्रभारी
महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया-घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव में पति-पत्नी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—————- ये भी पढ़ें- यूपी में नरेश पंडित के बाद इमरान एनकाउंटर में ढेर:सहारनपुर में सीने में गोली लगी, 2 घंटे में दो बदमाश मारे गए यूपी पुलिस ने रविवार रात 2 घंटे के अंदर दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। पहला एनकाउंटर रात 8 बजे फिरोजाबाद में हुआ। यहां पुलिस ने बदमाश नरेश पंडित उर्फ पंकज को एनकाउंटर में गोली मारकर ढेर कर दिया। दूसरा एनकाउंटर फिरोजाबाद से 400 किमी दूर सहारनपुर में हुआ। यहां बदमाश इमरान मुठभेड़ में मारा गया। इमरान पर 1 लाख का, जबकि नरेश पंडित पर 50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के सीने में गोली लगी थी। पढ़िए पूरी खबर..

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0dwpt3I