लखनऊ के कई इलाकों में हल्की बारिश:4 दिन रहेगा मौसम का मिलाजुला असर, 15 अक्टूबर से होगी गुलाबी ठंड की दस्तक
लखनऊ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सुबह से मौसम साफ था। चटक धूप निकली थी। दोपहर में कई ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। करीब 3:15 बजे गोमती नगर, चिनहट, पीजीआई में हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। इससे उमसभरी गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री रहा है यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीस की न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी दर्ज की गई। मौसम की 2 तस्वीरें देखिए… चार दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पास नया चक्रवात बना रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से करीब 5.8 ऊपर है। इसके चलते उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। लखनऊ की बात की जाए तो आने वाले कुछ दिनों तक अब मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान अगले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। कई बार धूप छांव की स्थिति भी रहेगी। सुबह के समय धुंध भी रह सकती है। ऐसे में अक्टूबर मध्य से गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून में हुई सामान्य से कम बरसात लखनऊ में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। राजधानी में शनिवार तक पिछले 24 घंटे में 17.4 मिली मीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 3.2 मिली मीटर है। यह सामान्य से 444 फीसदी अधिक है। 1 अक्टूबर से अभी तक 21.9 मिली मीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 6.3 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 253 फीसदी अधिक है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/lKsInC7
Leave a Reply