DniNews.Live

लखनऊ में 5,148 करोड़ से होगा विकास:LDA बोर्ड बैठक में बजट पास; 200 करोड़ से बनेंगे 848 अफोर्डेबल फ्लैट

लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर में इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5,148 करोड़ रुपए खर्च कर आवासीय योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुंदरीकरण कार्यों को गति देगा। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई प्राधिकरण बोर्ड की 187वीं बैठक में बजट को मंजूरी दे दी गई। बैठक में शारदा नगर विस्तार योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम को भी हरी झंडी मिली है। इसके तहत करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 848 बजट फ्रेंडली फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि डालीबाग स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शारदा नगर विस्तार में यह योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास 12,494 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई है। योजना में 12 मंजिला चार टावर बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 848 फ्लैट होंगे। इनमें 1 बीएचके के 156 फ्लैट (40 वर्गमीटर) और 2 बीएचके के 692 फ्लैट (55 वर्गमीटर) शामिल होंगे। नई योजनाओं के लिए जमीन खरीदेगा एलडीए आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर और वरुण विहार जैसी योजनाओं के लिए जमीन खरीद और अर्जन पर 1,600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं आवासीय योजनाओं के विकास और अनुरक्षण के लिए 1,298 करोड़ और अवस्थापना सुविधाओं के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रीन कॉरिडोर और पार्कों पर फोकस शहर के ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा नए पार्कों के विकास और पुराने पार्कों के रखरखाव के लिए 60 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत भी नए भवनों के निर्माण को बजट में शामिल किया गया है। गोमती नगर विस्तार में बनेगा सामुदायिक केंद्र गोमती नगर विस्तार में सरस्वती अपार्टमेंट के पास खाली पड़ी जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए लेआउट में बदलाव किया जाएगा। सेक्टर-6 में प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क को घटाकर 9 मीटर किया जाएगा और शेष भूमि का उपयोग व्यावसायिक व आवासीय कार्यों के लिए होगा। फ्लैटों की कीमत एक साल के लिए फ्रीज गोमती नगर स्थित पारिजात और पंचशील अपार्टमेंट के फ्लैटों की कीमतें एक वर्ष के लिए स्थिर (फ्रीज) कर दी गई हैं। साथ ही नई भवन निर्माण उपविधि-2025 के नियम लागू करने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। अनंत नगर योजना के प्रभावितों को राहत मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना से प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए एलडीए अब उन्हें देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में निर्धारित शर्तों के तहत आवास उपलब्ध कराएगा। यह निर्णय भी बोर्ड बैठक में लिया गया। लेआउट संशोधन से मिलेगी रफ्तार सीजी सिटी, ऐशबाग और रिफा-ए-आम योजनाओं के लेआउट में संशोधन को मंजूरी दी गई है। साथ ही ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (OBPAS) में शुल्क संशोधन और उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026 लागू करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *