भाजयुमो के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन:प्रयागराज महानगर में एक उपाध्यक्ष व चार मंत्री समेत 10 पदाधिकारियों की सूची जारी

प्रयागराज महानगर में भाजपा युवा मोर्चा के खाली पड़े पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। कुछ पदाधिकारियों का पदोन्नति भी किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित पांडेय (पप्पू पांडेय) ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ पांडेय महानगर उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे अमन केसरवानी और आकाश विकल चौरसिया कों महानगर मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा अनुज मिश्रा, अभिषेक सिंह को भी महानगर मंत्री बनाया गया है। रुद्र शंकर मिश्रा महानगर कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी महानगर आकाश रावत अक्की और पूर्व मंडल अध्यक्ष शिर्वाचन पांडेय, और अंकित गोस्वामी, एवं अजय सिंह रावत को महानगर कार्यसमिति का सदस्य घोषित किया गया। मनोनीत होने वाले सभी पदाधिकारी को मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, महामंत्री आकाश गुप्ता, श्याम प्रकाश पांडे, राजेश केसरवानी, शुभम बाला पांडेय एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/zRJ3VFD