निशुल्क पाठशाला चलाने वाली सरिता यादव को चाणक्य सम्मान:मिशन न्यू इंडिया ने देहरादून में निशुल्क पाठशाला चलाने के लिए किया सम्मानित
सुलतानपुर की बाल कल्याण न्याय पीठ की सदस्य मजिस्ट्रेट सरिता यादव को देहरादून में ‘चाणक्य सम्मान’ से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान मलिन बस्ती के गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क पाठशाला चलाने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान देश की प्रमुख संस्था ‘मिशन न्यू इंडिया’ द्वारा प्रदान किया गया। ‘मिशन न्यू इंडिया’ विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों को शिक्षित करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। देहरादून के एक पांच सितारा होटल में नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा आयोजित एक समारोह में सरिता यादव सहित शिक्षा को बढ़ावा देने वाले बीस लोगों को सम्मानित किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार पुरोहित ने उन्हें मां सरस्वती की प्रतिमा, सम्मान पत्र और अंग वस्त्रम भेंट किए। समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की इस अवसर पर राजकुमार पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नारी शक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष निशा शर्मा और निर्मल रतनलाल वैद्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सरिता यादव ने बताया कि उनकी निशुल्क पाठशाला चलाने में अंकुरण फाउंडेशन, प्रज्ञालय अमेरिका के डीके सिंह, युवा समाजसेवी अभिशेष सिंह, गगनदीप सिंह और रिशा वर्मा का सक्रिय सहयोग रहा है। सरिता यादव को सम्मानित किए जाने पर बाल कल्याण न्याय पीठ, आदर्श सेवा संस्थान और अन्य समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mxrIURf
Leave a Reply