DniNews.Live

ललितपुर में मौसम बदला, ओले गिरे:ग्रामीण इलाकों में फसलें बर्बाद, गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान

ललितपुर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। बिरधा विकास खंड के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। ललितपुर शहर में भी बारिश दर्ज की गई। करमारा, राधापुर, पटाऊआ और बिरधा सहित अनेक गांवों में गिरे इन बड़े ओलों के कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूं और अन्य फसलें गीली हो गईं। इसके अतिरिक्त, खेतों में खड़ी फसलें भी ओलावृष्टि से खराब हो गईं। पहले बारिश और ओले की 3 तस्वीरें देखिए…
यह घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई। बिरधा, पटाऊआ, करमारा और राधापुर जैसे गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ललितपुर शहर और आसपास के अन्य इलाकों में शाम साढ़े चार बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसानों में चिंता का माहौल है। विशेषकर राधापुर में फसलों को हुए नुकसान से ग्रामीण काफी परेशान दिखे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *