DniNews.Live

सुल्तानपुर में युवती ने चूहेमार दवा पीकर वीडियो किया पोस्ट:मेटा अलर्ट पर पुलिस ने 15 मिनट में बचाई जान, अफेयर में सुसाइड की कोशिश

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में एक 19 वर्षीय युवती ने चूहेमार दवा का घोल पीकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ “भगवान जी बुला लो अपने पास” टेक्स्ट लिखा था। इस घटना के संबंध में 19 मार्च की शाम 06:55 बजे मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के जरिए अलर्ट भेजा। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने इस अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेटा कंपनी द्वारा भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए, मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर युवती की लोकेशन का पता लगाया और सुल्तानपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मुख्यालय से मिली सूचना और लोकेशन के आधार पर, थाना जयसिंहपुर के उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मात्र 15 मिनट के भीतर युवती के घर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ युवती के कमरे में प्रवेश किया, जहाँ उन्हें पानी की बोतल, चूहेमार दवा का पैकेट और एक ग्लास मिला। युवती उस समय तेजी से हाँफ रही थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल परिजनों के सहयो से युवती को प्राथमिक उपचार दिया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती का उपचार किया और उसे घर भेज दिया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। युवती के सामान्य होने पर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह इंटर पास है और एक निजी नौकरी करती है। पिछले लगभग दो साल से वह अपनी रिश्तेदारी के एक लड़के से प्रेम करती है और दोनों शादी करना चाहते हैं। हालांकि, लड़के के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसी कारण युवती काफी समय से मानसिक तनाव में थी, जिससे उसके मन में आत्महत्या का विचार आया और उसने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मियों ने समय पर पहुँचकर युवती को आत्महत्या करने से रोका और उसकी काउंसलिंग की। युवती ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *