वाराणसी के महमूरगंज स्थित एक आई हॉस्पिटल में सात साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार में संज्ञान लेते हुए मेडिकल बोर्ड का गठित किया है। जो जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगा। गुरुवार को परिजनों ने सीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद डीएम ने यह कदम उठाया है। डीएम ने गठित की मेडिकल जांच समिति
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 15/16 अक्टूबर को महमूरगंज स्थित Matcare मैटरनिटी एन्ड चाइल्ड केयर अस्पताल में अनाया रिजवान (7) की मौत के मामले में मेडिकल बोर्ड बनाया है। यह मेडिकल बोर्ड मृत अनाया की मां रिजवाना की मांग पर किया गया है। जांच समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। ये लगा है आरोप
अनाया के पिता रिजवान ने आरोप लगाया है कि महमूरगंज के ASG अस्पताल में हमने अपनी बच्ची को दिखाया था। जहां उसकी आई सर्जरी की बात की गयी थी। इसपर उसे Matcare मैटर्निटी एंड चाइल्ड केयर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी सर्जरी हुई लेकिन कुछ ही घंटे बाद डॉक्टर की लापरवाही से उसकी मौत हो गयी। रिजवाना ने एनेस्थीसिया की अत्यधिक मात्रा और ऑक्सीजन की अस्थिरता से मौत हुई। जो की लापरवाही है। अब जानिए 7 दिन पहले, क्यों किया था परिजनों ने हंगामा …. मासूम आंख में थी दिक्कत
इस संबंध में मृत बच्ची अनाया के पिता रिजवान ने बताया – मेरी बच्ची अनाया की आंख में दिक्कत थी। उसे दर्द और धुंधला दिखाई देता था। इसपर हम उसे ASG आई हॉस्पिटल महमूरगंज लेकर आये थे। यहां जांच के बाद उसकी रेटीन में प्रॉब्लम बताई गयी और उसे महमूरगंज के ही Matcare मैटर्निटी एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसकी सर्जरी की गयी। डॉक्टर ने कहा था स्वस्थ है बच्ची, पर…
रिजवान ने बताया – डॉक्टर ने सर्जरी के बाद बताया था कि अनाया एकदम स्वस्थ है और रिकवरी हो रही है। लेकिन 15/16 अक्टूबर की रात में अचानक से अन्याय की मौत हो गयी। हमने कारण जानना चाहा तो पहले किसी ने कुछ नहीं बताया। डॉक्टर आये तो उन्होंने कहा कार्डियोरेस्परेटरी फेलियोर है। जिसकी वजह से अनाया की मौत हुई है। जबकि उसकी मौत लापरवाही से हुई थी।
https://ift.tt/sYqGnKh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply