DniNews.Live

एसपी चारु निगम का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित:वित्तीय अनियमितता और लापरवाही पर आरआई और मेजर पर कार्रवाई

सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में आरआई राजेश कुमार और मेजर मान सिंह शामिल हैं। आरआई राजेश कुमार पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप पाए गए हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। वहीं, मेजर मान सिंह को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम अपनी अनुशासनप्रिय और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में विभाग में जवाबदेही और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *