DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DDU में ‘राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव’ की शुरुआत:रंगोली, पोस्टर और क्ले मॉडलिंग कंपटीशन में स्टूडेंट्स का दिखा टैलेंट

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), भारत की ओर से 1 से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव’ के अंतर्गत शनिवार को पोस्टर, रंगोली और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ भवन में किया गया। पोस्टर ने खींचा ध्यान पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कुल 60 प्रतिभागियों ने ‘सामाजिक जन चेतना’ विषय पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सीनियर वर्ग के 30 प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत’ विषय पर शानदार पोस्टर बनाए। हर एक प्रतिभागी का पोस्टर यूनिक था। एक से बढ़ एक आकृतियों ने देखने वालों का ध्यान खींचा। वहीं सभी प्रतिभागियों ने कंपटीशन के दौरान मन लगाकर ध्यान से पोस्टर बनाएं। और सबसे बेहतर करने के प्रयास में लगे रहें। रंगोली में दिखी प्रतिभा
वहीं रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 40 तो सीनियर वर्ग के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जूनियर वर्ग ने ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ और सीनियर वर्ग ने ‘भारतीय त्योहार’ विषय पर रंगोली बनाई। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। सबने अपना बेस्ट परफॉर्म किया। उनकी कला और मेहनत को सराहना भी मिली। आकर्षक रहा क्ले डिजाइन इसके अलावा क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 38 और सीनियर वर्ग के 15 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर प्रतिभागियों ने ‘मदर एंड चाइल्ड’ जबकि सीनियर प्रतिभागियों ने ‘श्रमिक’ विषय पर सुंदर कलाकृतियां तैयार की। प्रतिभागियों की ओर से क्ले से बनाई गई मूर्तियों ने सभी को बेहद आकर्षित किया। कुलपति ने की सराहना कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रतिभागियों की सभी कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में सृजनशीलता, सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता को बढ़ावा देती हैं।इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 29 अक्टूबर को रिजल्ट
प्रतियोगिताओं के परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे, जबकि विजेताओं को 1 नवंबर को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही रविवार को विश्वविद्यालय में चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित समय पर किया जाएगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, ‘तरंग’ की निदेशक प्रो. उषा सिंह, महायोगी गुरु गोरखनाथ शोध पीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्रा, डॉ. गौरीशंकर चौहान, डॉ. प्रदीप राजोरिया, डॉ. प्रदीप साहनी, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/0cUSEt5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *