DniNews.Live

बदायूं-दिल्ली ट्रेन अप्रैल से चलेगी:केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने टाइम टेबल को दी मंजूरी, उसी दिन वापसी

बदायूं से दिल्ली के लिए अप्रैल में सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इसकी घोषणा की है। यह ट्रेन सुबह बदायूं से दिल्ली के लिए रवाना होगी और उसी दिन रात को वापस लौटेगी। उन्होंने ट्रेन के टाइम टेबल को भी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर शहर के मोहल्ला नेकपुर स्थित लोधी छात्रावास में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले रेलवे के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर बदायूं-दिल्ली सीधी ट्रेन के संचालन के लिए टाइम टेबल के अनुमोदन का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकृति दे दी है। मार्च में सत्र चलने के कारण ट्रेन का संचालन अप्रैल के पहले सप्ताह से संभव होगा। ट्रेन सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच बदायूं से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। शाम को लगभग 4 बजे दिल्ली से वापसी होगी और रात 10 बजे के आसपास बदायूं पहुंचेगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और छात्रावास में रहने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों की तैयारियों की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि बदायूं में रिंग रोड का काम प्रगति पर है और जल्द ही डीपीआर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *