शिवशक्ति धाम डासना में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी:श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट की ओर से हो रहा आयोजन, सभी की जिम्मेदारी तय की
शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में 2025 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किय जा रहा है। यह आयोजन 7, 8 और 9 नवंबर 2025 को होना है। इस आयोजन में ग्राम शाहपुर बम्हेटा के रहने वाले अनिल यादव छोटे नरसिंहानंद की प्रमुख भूमिका है। वह खुद भी पहलवान रहे हैं। गांव की है अलग पहचान गाजिाबद के गांव बम्हेटा की कुश्ती के के लिए अलग अलग राज्यों में पहचान है। जहां से पहलवान अलग अलग प्रतियोगिताओं में में जीतते रहे हैं। अनिल यादव ने इस आयोजन को ग्राम के लिए गौरव का विषय मानते हुए इसकी तैयारियों के लिए एक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने मतभेद भुलाकर भाग लिया। यति नरसिंहानंद के शिष्य अनिल यादव छोटे नरसिंहनंद ने कहा- गाजियाबाद का नाम कुश्ती के क्षेत्र में देश में सर्वोच्च स्थान पर लाना मेरे गुरु यति नरसिंहनंद गिरी का स्वप्न है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मैं उनके मार्गदर्शन में हर संभव प्रयास कर रहा हूं। पूर्व पहलवान बाबा वीरपाल सिंह ने कहा कि इस कुश्ती आयोजन के लिए ग्राम बम्हेटा के प्रत्येक कुनबे और बिरादरी से एक-एक व्यक्ति प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने सभी बुजुर्गों और युवाओं से इस आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। पार्षद रजेश यादव नें कहा कि इस आयोजन को सफल बनाना हर बम्हेटा के नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय चैंपियन जगदीश पहलवान के छोटे भाई जयवीर यादव ने कहा- यह आयोजन केवल मंदिर कमेटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। अलग अलग राज्यों के पहलवान लेंगे भाग गाजियाबाद में पहली बार सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इससे पहले श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट ने अंडर-23 यूपी स्टेट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया था। उन्होंने आगे कहा- चौधरी धारासिंह के बाद गाजियाबाद मे कुश्ती को पुनर्जनन देने का कार्य अनिल यादव बखूबी कर रहे हैं। यह रहे मौजूद सतीश यादव, एडवोकेट रूपम यादव, एडवोकेट अनिल यादव, एडवोकेट संजय यादव, एडवोकेट कपिल यादव, ऋषि दिवान, सोनी यादव, सुभाष यादव, विक्रम यादव, सुनील यादव, सुशील गोस्वामी, बिल्लू नेताजी, सुदेश यादव, कृष्ण पहलवान, कृष्ण सोनी, रामप्रकाश पंडित, काली यादव, रामवीर यादव, सुशील शर्मा, सुखवीर यादव, रोहतास यादव, रामनिवास यादव, पप्पू यादव, सुशील यादव, जितेंद्र यादव और अन्य रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/F6fjGcO
Leave a Reply