DniNews.Live

झांसी में शादी करके दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार:सामूहिक सम्मेलन में हुआ था विवाह, पति बोला- अब साथ नहीं रहेंगे, फ्री कर दें

झांसी में शादी करने के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। उसकी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी हुई थी। तब वर-वधु पक्ष में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिशेप्शन करेंगे। तब दुल्हन की धूमधाम से विदाई कराकर ससुराल ले जाएंगे। मगर, दुल्हन का प्लान कुछ और ही था। जैसे ही सहायता राशि की रकम लगभग 60 हजार रुपए उसके खाते में आए तो वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। तब पीड़ित दूल्हा पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने दुल्हन को फोन लगाया तो बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब इसी के साथ रहूंगी। शादी का सर्टिफिकेट लेकर दूल्हा भटक रहा है। उसका कहना है कि अब उसके साथ नहीं रहूंगा। मैं भी फ्री होना चाहता हूं। यदि वो लौटकर आ भी जाती है तो साथ रहेंगे, क्योंकि उसका कोई भरोसा नहीं है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए लड़की वाले रिश्ता लेकर आए थे बबीना के खैलार गांव निवासी शैलेंद्र सनोरिया ने बताया- मैं साइबर कैफे चलाता हूं। कुछ महीने पहले मेरी शादी के लिए सीपरी बाजार से रिश्ता आया था। हम लोगों ने लड़की देखी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत के बाद शादी तय हाे गई। युवती के माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन से शादी करने की इच्छा जाहिर की। ताकि कुछ सरकारी मदद मिल सके। इस पर हम लोगों को कोई एतराज नहीं था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रजिस्ट्रेशन करा दिया। 19 फरवरी को विवाह सम्मेलन से हम दोनों की शादी हो गई। तब दुल्हन बहुत खुश नजर आ रही थी। वो अच्छे से बातचीत भी कर रही थी। विदाई के लिए 25 अप्रैल तय थी शैलेंद्र ने आगे बताया- सम्मेलन में शादी होने के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई। दोनों परिवारों में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। तभी दूल्हन की विदाई कराएंगे। इसके बाद हम लोग तैयारियों में जुट गए। मगर दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था। आरोप है कि 11 मार्च को दुल्हन के खाते में सरकारी मदद के तौर पर सहायता राशि के 60 हजार रुपए डाले गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर दुल्हन के माता-पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सीपरी बाजार थाने में शिकायत दे दी है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। अब मैं उसे रखना नहीं चाहता शैलेंद्र ने आगे बताया कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। अगर शादी नहीं करनी थी तो पता ही बात देती। शादी के बाद दुल्हन भाग गई। अब मुझे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। यदि अब वह आ जाएगी तो भी उसके साथ नहीं रहूंगा। बस वह एक बार यहां आकर सच्चाई बता दे। अब दूल्हा शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है। वह कभी थाने जा रहा है तो कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है। पुलिस ने दुल्हन से की बात- उसने कोर्ट मैरिज कर ली दूल्हे ने कहा कि हम शिकायत लेकर मसीहागंज चौकी पुलिस के पास गए थे। समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है। इस मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस से बात की गई तो मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार ने फोन पर बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हैद्ध लड़की से बात हुई तो पता चला कि उसने मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है और उसी के साथ रहने की बात कही है। उसने कोर्ट मैरिज कर ली है. लड़की ने साफ आने से मना कर दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *