रायबरेली में महिला हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार:पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, हथियार बरामद
रायबरेली पुलिस ने 1 अक्टूबर की रात हुई प्रमिला देवी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, प्रमिला देवी की हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में की गई थी। आरोपी अमर बहादुर, उसका बेटा शिवम और मनीष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर नौ चोटें पाई गईं। वहीं, गुड्डी देवी और धुन्नी देवी पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि मृतका प्रमिला देवी ने पूर्व में उधार दिए 1 लाख 15 हजार रुपए की वसूली के लिए एसपी से शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। लालगंज सीओ अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। महिला के हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/QZ9UYnb
Leave a Reply