रिजिजू बोले- इंदिरा भारत के खिलाफ बोलना गलत मानती थी:राहुल देश के बाहर भारत के खिलाफ बोलते हैं, ऐसा करने वाले पहले नेता विपक्ष

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में दिए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल पहला ऐसे LoP हैं जो विदेश जाकर देश और लोकतंत्र के खिलाफ बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद विदेश इंदिरा गांधी से उनके खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बारे में पूछा गया था। उन्होंने भारत के खिलाफ कुछ भी बोलने से मना कर दिया था। रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल भारत के तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले के किसी LoP ने ऐसा नहीं किया। इंदिरा गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज या शरद पवार ने विदेश में देश या सरकार के खिलाफ नहीं बोला। दरअसल राहुल गांधी साउथ अमेरिकी देशों के 10 दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को कोलिंबया की EIA यूनिवर्सिटी में उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हो रहा हमला है। रिजिजू ने कहा विदेश में लोग सोचेंगे- भारत में सभी राहुल जैसे
न्यूज एजंसी ANI को दिए इंटरव्यू में रिजिजू ने कहा कि उन्होंने राहुल का कोलंबिया वाला वीडियो देखा। राहुल ने कहा था कि भारत विश्व का नेतृत्व नहीं कर सकता। रिजिजू ने इसे पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कई क्षेत्रों में अग्रणी बन चुका है। LoP का विदेश जाकर यह कहना कि भारत वैश्विक नेता नहीं बन सकता, गलत है। समस्या यह है कि विदेश में लोग सोचेंगे कि भारत में सभी राहुल गांधी जैसे हैं। इससे देश की छवि खराब होगी। ‘राहुल से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं’ भाजपा हमेशा राहुल के बयानों पर क्यों प्रतिक्रिया देती है, इस पर रिजिजू ने कहा कि उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं। वे LoP हैं, अगर वे गैरजिम्मेदाराना बोलेंगे तो पसंद नहीं आएगा। राहुल ने कोलंबिया में कहा था- RSS और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है गुरुवार को कोलंबिया के EIA यूनिवर्सिटी में राहुल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है। राहुल ने कहा कि भारत इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमता रखता है। इसलिए वे देश के बारे में बहुत आशावादी हैं। राहुल ने कहा चीन को ज्यादा शक्तिशाली बताया था राहुल ने कहा- अगर आप विदेश मंत्री के एक बयान पर गौर करें, तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। हम उससे कैसे लड़ सकते हैं? इस विचारधारा के मूल में कायरता है। वे कमजोर लोगों को मारते हैं और ताकतवर लोगों से दूर भागते हैं। यही भाजपा-RSS का स्वभाव है। पूरी खबर पढ़ें… पिछले 5 साल में हुई राहुल गांधी की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं… …………………

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/heMsqrf